महोबा: उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के चरखारी थाने के सालटा गांव में बुधवार की शाम बकरी चरा कर घर लौट रहे मालिक को छह हथियारबंद बदमाशों ने बंधक बनाकर उसकी 40 बकरियां लूट लीं और फरार हो गए।
यह जानकारी गुरुवार को सीओ ने दी।
पुलिस उपाधीक्षक चरखारी वी.वी. सोलंकी ने बताया, “सालटा गांव का कट्टापाल नामक व्यक्ति गुरुवार की शाम जंगल से अपनी बकरियां चराकर घर वापस आ रहा था।
उसी समय रास्ते में छह हथियारबंद बदमाशों ने उसे घेर लिया और एक पेड़ से बांधने के बाद उसकी 40 बकरियां अपने साथ लाए वाहन में भर कर फरार हो गए।”
उन्होंने बताया कि बकरियां लूटने का अभियोग चरखारी थाने में दर्ज कर लिया गया है और लुटेरों की तलाश की जा रही है।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि