लखनऊ| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने इसकी जानकारी दी।
ज्ञात हो कि योगी गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद थे, जबकि केशव प्रसाद मौर्य इलाहाबाद की फूलपुर सीट से सांसद थे। हाल ही में दोनों उत्तर प्रदेश के विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुए हैं।
योगी के मुख्यमंत्री और केशव मौर्य के उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद से ही तय हो गया था कि दोनों को लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देना होगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
भ्रष्टाचार पर कार्रवाई से बौखलाई AAP, अफवाहें फैला रही है: शिक्षा मंत्री
जानें, बिहार में किस गठबंधन और किस पार्टी को मिलेगी बहुमत, किसके हिस्से आएगी कितनी सीटें