लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने समाज कल्याण विभाग को कन्याओं की शादी में मदद के लिए अनुदान राशि जारी कर दी है। अधिकारियों का दावा है कि केवल लखनऊ के लिए एक करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित किया गया है।
विभाग इस बजट के माध्यम से 500 से अधिक बेटियों की शादी में मदद करेगा। विभाग के अनुसार, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को एक बेटी के विवाह के लिए 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद सरकार की तरफ से दी जाएगी।
समाज कल्याण विभाग के अधिकारी ने बताया कि शासन की तरफ से एक करोड़ 17 लाख रुपये शासन की तरफ से जारी किए गए हैं। इसमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 82 लाख रुपये शामिल है। इस बजट से अनुसूचित जाति की 411 कन्याओं और समान्य वर्ग की 174 कन्याओं के विवाह में योगदान दिया जाएगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी के.एस. मिश्रा के मुताबिक इस योजना के तहत कोई भी आवेदन कर सकता है। पात्र पाए जाने के बाद उसे धनराशि जारी कर दी जाएगी। शासन से भी अनुदान मिल गया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि