सैन फ्रांसिस्को: गूगल ने सुरक्षा विशेषज्ञों के लिए नया बग बाउंटी कार्यक्रम लांच किया है, जिसके तहत कंपनी एंड्रायड एप में सुरक्षा खामी का पता लगाने वालों और कंपनी को इसकी जानकारी प्रदान करने वालों को 1,000 डॉलर देगी।
प्रौद्योगिकी दिग्गज ने अपनी वेबसाइट पर गुरुवार देर रात कहा, “गूगल प्ले सिक्युरिटी रिवार्ड कार्यक्रम सुरक्षा शोधकर्ताओं के योगदान को मान्यता देता है, जो गूगल प्ले पर हमारे एप और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए अपना समय और श्रम लगाते हैं।”
हैकरवन की साझेदारी में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमें गूगल के सभी एप को शामिल किया गया है।
कंपनी ने कहा, “इस कार्यक्रम के तहत हम अपने एप की सुरक्षा में और सुधार करते हैं, जिससे डेवलपरों, एंड्रायड यूजर्स और समूचे गूगल प्ले पारिस्थितिकी तंत्र को फायदा होता है।”
इस प्रतियोगिता में एंड्रायड 4.4 और उसके बाद के ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले डिवाइसों को शामिल किया गया है।
इसके तहत शोधकर्ता अगर गूगल के किसी एप में किसी प्रकार की सेंधमारी के रास्ते की पहचान कर लेते हैं, तो उन्हें सीधे एप डेवलपर को वर्तमान जोखिम प्रकटीकरण के जरिए या बग बाउंटी प्रक्रिया द्वारा सूचित करना होगा।
एप डेवलपर उसके बाद शोधकर्ता के साथ मिलकर सेंधमारी के रास्ते को ठीक करेगा।
एक बार जब सेंधमारी के रास्ते को बंद कर दिया जाएगा, उसके बाद शोधकर्ता गूगल प्ले सुरक्षा से बोनस बाउंटी प्रदान करने की अपील कर सकेंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
एप्पल ने अपने यूजर्स के लिए पेश की आईफोन 17 सीरीज, 82,900 रुपए से शुरू कीमत
आईफोन 16ई एप्पल के लिए भारत में मील का पत्थर होगा साबित: विशेषज्ञ
एप्पल ने लॉन्च किया आईफोन 16ई, ए18 चिप के साथ बेहतर बैटरी लाइफ का दावा