भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आहवान किया कि वे प्रदेश की समृद्घि और विकास के लिए भी एक दीया जलाएं।
चौहान ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि, दीपावली भारतीय संस्कृति का प्रतीक पर्व है। सभी के जीवन के हर क्षेत्र में समृद्घि आए। सभी नागरिक एक-दूसरे का सहयोग करें और साथ मिलकर दीपोत्सव मनाएं। विकास का प्रकाश फैलाएं। स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।
चौहान ने आगे कहा कि प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे दीपावली के मौके पर एक दीया प्रदेश के विकास के लिए भी जलाएं।
चौहान ने बुधवार की रात को विदिशा में बाढ़ वाले गणेश मंदिर में दर्शन किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्घि तथा प्रदेश की निरंतर उन्नति की प्रार्थना की।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि