मुंबई। अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि एक समय वह अपनी आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के किरदार बद्रीनाथ के जैसे थे। वरुण के अनुसार, “बद्रीनाथ के पास दिमाग नहीं है, लेकिन वह दयालु है। इस कारण निर्देशक शशांक खेतान ने यह किरदार लिखा है। वह हर चीज करने के बाद नतीजों के बारे में सोचता है। मैं अपने कॉलेज के दिनों में बद्रीनाथ के जैसा था।”
उन्होंने गुरुवार को फिल्म ट्रेलर के लांच के दौरान कहा, “आजकल कुछ भी करने के लिए हम गूगल करते हैं। लेकिन बद्रीनाथ ऐसा नहीं है। वह कुछ भी करने के लिए सीधा रास्ता अपनाता है।”
फिल्म में अभिनेता गोविंदा की उपस्थिति पर वरुण ने कहा, “मैं चीची भइया और तीनों खान सहित अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं, क्योंकि आज मैं जो कुछ भी हूं इन सब की वजह से ही हूं। ये सभी कलाकार मेरी प्रेरणा और मेरे प्रदर्शनों में शामिल रहे हैं।”
फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ साल 2014 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ की दूसरी कड़ी है, जिसका निर्देशन भी शशांक ने और निर्माण करण जौहर ने किया था।
इस फिल्म में अभिनेत्री आलिया भट्ट हैं। यह 10 मार्च को रिलीज होने वाली है।
(आईएएनएस)

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज