बरेली – दो जंगली नर हाथियों को पीलीभीत टाइगर रिजर्व में छोड़ा गया है। यह दोनों दो भाइयों की तरह हमेशा साथ रहते हैं। इनकी इसी घनिष्ठता की वजह से इन्हें करण-अर्जुन का नाम दिया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जंगल के अधिकारियों ने कहा कि दोनों वयस्क हाथी करीबी लगाव प्रदर्शित करते हैं और एक दूसरे से 10 मीटर से ज्यादा दूरी पर नहीं रहते। जंगल के अधिकारियों ने इन दोनों हाथियों का नाम ‘करण’ और ‘अर्जुन’ रख दिया है।

दोनों हाथियों को बुधवार को ट्रैंकुलाइज्ड किया गया और गुरुवार देर पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में छोड़ा गया।
झांसी के मुख्य वन संरक्षक व हाथी बचाव अभियान के प्रभारी पी.पी.सिंह ने कहा, “दोनो हाथी साथ रह रहे हैं। हमने उन्हें कभी अलग नहीं देखा। यहां तक कि जब हमने बुधवार को एक हाथी को ट्रैंकुलाइज्ड किया तो दूसरे हाथी ने जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की।”
उन्होंने कहा, “यहां यह बहुत अलग था। दूसरा हाथी उसी इलाके में बना रहा और भागा नहीं। वास्तव में हाथी घटना स्थल के 50 मीटर के दायरे में बना रहा।”
माना जा रहा है कि यह दोनों शायद नेपाल में अपने झुंड से अलग होकर पीलीभीत पहुंच गए। इन्हें पहली बार 24 जून को पीलीभीत के अमारिया ब्लॉक में देखा गया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा