बेंगलुरु, 23 नवंबर । कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में चॉकलेट का लालच देकर 76 वर्षीय व्यक्ति ने नाबालिग लड़की (10) से बलात्कार किया। कर्नाटक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी ने लड़की से वादा किया था कि वह उसके लिए चॉकलेट खरीदेगा और उसे नाले के पास ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।
घर वापस आकर लड़की ने घटना के बारे में अपने माता-पिता को बताया। माता-पिता ने तुरंत पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों के तहत शिकायत दर्ज कराई।
आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि