नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रहे नवजोत सिंह सिद्धू रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।
पार्टी के मुताबिक, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद सिद्धू कांग्रेस में शामिल हो गए।
राहुल ने अपने निवास स्थान पर सिद्धू का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। इससे पहले सिद्धू की पत्नी भी कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं।
पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस सिद्धू का स्वागत करती है और पार्टी में खुली विचारधारा के लोगों को लाने के लिए राहुल गांधी का आभार व्यक्त करती है।
(आईएएनएस)

और भी हैं
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
भ्रष्टाचार पर कार्रवाई से बौखलाई AAP, अफवाहें फैला रही है: शिक्षा मंत्री
जानें, बिहार में किस गठबंधन और किस पार्टी को मिलेगी बहुमत, किसके हिस्से आएगी कितनी सीटें