बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में शुक्रवार की सुबह कांवड़ लेकर लौट रहे 6 कांवड़ियों को रोडवेज बस ने रौंद दिया। इस हादसे में दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई और 4 कांवड़िया घायल हो गए। जिन कांवडियों की मौत हुई है, वह मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, जनपद बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के एनएच 91 के मामन गांव के पास सड़क के दोनों तरफ कांवरिये चल रहे थे कि तभी बस का टायर फटने से अनियंत्रित होकर 6 कांवड़ियों को रोडवेज बस ने रौंद दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों से मिलने बुलंदशहर डीएम, एसएसपी, और एसपी सिटी भी जिला अस्पताल पहुंचे।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा