सियोल : उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने की इच्छा व्यक्त की। किम जोंग ने शनिवार को दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन के साथ मुलाकात के दौरान यह इच्छा जताई।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, किम ने मून जे इन को अपने रुख से वाकिफ कराया।
इस दौरान किम जोंग और मून के बीच एक जून को भी उच्चस्तरीय अंतर कोरियाई बैठक आयोजित करने पर सहमति बनी।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, “किम जोंग ने 12 जून को अमेरिका और प्योंगयांग के बीच वार्ता में मून जे इन के अथक प्रयासों के लिए उनका आभार जताया और इस ऐतिहासिक वार्ता को लेकर अपनी इच्छा व्यक्त की।”
–आईएएनएस

और भी हैं
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा
कनाडाई पीएम मार्क कार्नी मुंबई पहुंचे, 2 मार्च को पीएम मोदी संग करेंगे क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर चर्चा
मैरी मिलबेन ने किया पीएम मोदी का समर्थन, ट्रंप से रुख बदलने का आग्रह किया