नई दिल्ली: केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर की मां रजनी जावडेकर का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी।
जावडेकर की मां का दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे निधन हुआ।
निगमबोध घाट पर आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
वह 92 वर्ष की थीं। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं।
वह महाराष्ट्र के रायगढ़ और पुणे जिलों में जिला परिषद स्कूलों में प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका थीं।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि