नई दिल्ली| मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुफ्त बिजली, पानी आदि योजनाओं को लेकर उठे सवालों के जवाब शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर दिए। उन्होंने ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के दौरान मुफ्त योजनाओं की तुलना मुफ्त में मिलने वाले प्यार से करते हुए भावुकतापूर्ण जवाब दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद केजरीवाल ने कहा, “कुछ लोग कहते हैं कि केजरीवाल सब कुछ फ्री दे रहा है। दुनिया के अंदर जितनी अनमोल चीजें होती हैं, वो फ्री होती हैं, चाहे वो मां-बाप का बच्चे के लिए प्यार हो या श्रवण कुमार की अपने माता-पिता के प्रति सेवाभाव हो। मैं भी अपने दिल्लीवालों से सच्चा प्यार करता हूं, इसलिए ये प्यार भी फ्री है।”
केजरीवाल ने इस दौरान सवाल उठाते कहा, “क्या मैं शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं के लिए पैसे लेना शुरू कर दूं? अगर कोई मुख्यमंत्री ऐसा करता है तो उसे लानत है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका