रालेगण-सिद्धि (महाराष्ट्र)| सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शुक्रवार को कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शुंगलू समिति की रपट में लगाए गए आरोपों के बारे में सुनकर दुखी हैं।
हजारे ने नाराजगी भरे लहजे में कहा, “वह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में मेरे सहयोगी थे, उस समय मैंने अनुभव किया कि शिक्षित नई पीढ़ी देश को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने में सहायता कर सकती है। लेकिन यह एक बड़ा सपना था और मेरा सपना टूट गया।”
हजारे ने कहा कि जब केजरीवाल ने राजनीतिक संगठन (आम आदमी पार्टी) की शुरुआत की तो भगवान की कृपा रही, जिन्होनें मुझे केजरीवाल से दूर रहने का ज्ञान दिया, “नहीं तो मेरी प्रतिष्ठा बर्बाद हो जाती।”
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के रालेगण सिद्धि गांव से हजारे (79) ने एक बयान में कहा, “तब से और यहां तक कि उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद मेरी उनसे मिलने की इच्छा नहीं हुई। अब मुझे समझ में आया कि वह मुझे हमेशा अपना ‘गुरु’ कहकर क्यों संबोधित करते थे। भगवान ने मुझे बचा लिया।”
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि