नई दिल्ली: कोविड संक्रमित होने के एक माह से भी अधिक समय बीत जाने के बाद, कांग्रेस नेता अहमद पटेल का गुरुग्राम के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि उनके ऑक्सीजन स्तर पर निगरानी रखी जा रही है, लेकिन उनकी हालत स्थिर है।
रविवार को उनके बेटे फैजल पटेल ने ट्वीट कर कहा था, “मेरे पिता कुछ सप्ताह पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे और आगे के इलाज के लिए उन्हें गुरुग्राम के मदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है और वह लगातार मेडिकल निगरानी में हैं। मैं इस हैंडल से आपको अपडेट दूंगा।”
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि