संत कबीर नगर | उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के मगहर में एक परिवार के 18 व्यक्ति कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित पाए गए हैं। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) संजय कुमार पांडे ने कहा, “मगहर क्षेत्र का एक 23 वर्षीय व्यक्ति 21 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाया गाय था। अधिकारियों ने मरीज के संपर्क में आए 27 लोगों के नमूने जांच के लिए गोरखपुर स्थित बी.आर.डी मेडिकल कॉलेज भेजे थे, जिनमें से परिवार के 18 लोगों में कोरोनावायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।”
तिलथी में भी एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला था। मगहर और तिलथी गांव को सैनिटाइज कर सील किया गया है।
संत कबीर नगर के जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने गांवों को हॉटस्पॉट घोषित किया है।
लॉकडाउन को सुनिश्चित करने और बंद के नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए दोनों क्षेत्रों में भारी पुलिस बलों की तैनाती भी की गई है।
गोरखपुर जोन के कमिश्नर जयंत नार्लीकर ने अधिकारियों को निर्देश देकर कहा है कि वे संबंधित क्षेत्रों पर सतर्कता बरतें और जिले की सीमाओं को सील रखना सुनिश्चित करें।
–आईएएनएस

और भी हैं
कोरोना गार्ड: भारत का पहला हल्का ऑक्सीजन कनस्तर दिल्ली में लॉन्च किया गया
दिल्ली में कोरोना वायरस से पहली मौत की पुष्टि
महाराष्ट्र में कोरोना के 84 नए मामले मिले, इस साल अब तक सात की मौत