नई दिल्ली | भारत में पिछले 24 घंटों में सामने आए कुल 1063 नए मामलों के बाद से देश में रविवार सुबह तक विदेशी नागरिकों सहित कोविड-19 महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 15,707 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुबह नवीनतम आंकड़े पेश करते हुए कहा कि वर्तमान में कुल 12,969 कोविड-19 महामारी से संक्रमित हैं। मंत्रालय ने कहा, “उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए कुल 2,230 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि महामारी के चलते 507 लोगों की मौत हुई है।”
स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के अनुसार, देशभर में शनिवार सुबह तक कम से कम 11,906 एक्टिव मामले थे। महामारी से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की सूची में महाराष्ट्र कुल 3,323 मामलों के साथ पहले स्थान पर बना हुआ है। इसके बाद 1,867 मामलों के साथ दिल्ली, 1,323 के साथ तमिलनाडु और 1,355 मामलों के साथ मध्यप्रदेश का स्थान है।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि