सियोल| सैमसंग अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस20 के बजट मॉडल को इस साल की चौथी तिमाही में लॉन्च कर सकता है। कम्पनी ने कहा है कि कोरोना महामारी के दौरान वह अपने मोबाइल फोन्स की बिक्री में तेजी लाना चाहता है और अपने फ्लैगशिप फोन का बजट मॉडल उसकी इसी रणनीति का हिस्सा है।
इस नए मॉडल को गैलेक्सी एस20 एफई नाम दिया गया है। सैमसंग ने गैलेक्सी एस20 को इस साल फरवरी में लॉन्च किया था।
सूत्रों का कहना है कि गैलेक्सी एस20 एफई की कीमत तकरीबन 670 डॉलर हो सकती है। गैलेक्सी एस20 को 1000 डॉलर से कुछ अधिक कीमत के साथ लॉन्च किया गया था।
गैलेक्सी एस20 एफई के माध्यम से सैमसंग वैश्विक बाजार में एप्पल के साथ अपनी प्रतिस्पर्धा को नया रंग देगा क्योंकि एप्पल इसी साल नया आईफोन 12 सीरीज लॉन्च करने वाला है।
–आईएएनएस

और भी हैं
एप्पल ने अपने यूजर्स के लिए पेश की आईफोन 17 सीरीज, 82,900 रुपए से शुरू कीमत
आईफोन 16ई एप्पल के लिए भारत में मील का पत्थर होगा साबित: विशेषज्ञ
एप्पल ने लॉन्च किया आईफोन 16ई, ए18 चिप के साथ बेहतर बैटरी लाइफ का दावा