चेन्नई: एक बेरोजगार युवक ने एक युवती द्वारा प्यार में ठुकराए जाने पर उसे आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 23 वर्षीय आकाश ने सोमवार को इस अपराध को अंजाम दिया था।
आकाश पिछले कई दिनों से एस. इंदुजा का पीछा कर रहा था। सोमवार रात को वह उसके अपार्टमेंट जा पहुंचा, जहां वह रहती थी और उसे बुलाया।
जैसे ही इंदुजा अपनी मां और बहन के साथ बाहर आई आकाश ने उसके ऊपर पैट्रोल उड़ेल दिया और आग लगा दी। वह अपने साथ पैट्रोल की कैन लेकर आया था।
पुलिस ने कहा कि आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुई इंदुजा की मौत हो गई, जबकि उसकी मां एस. रेणुका और बहन एस. निवेदिता अभी अस्पताल में हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली: छात्र से चाकू की नोक पर लूट का मामला सुलझा, चार नाबालिग पकड़े गए
दिल्ली के 6 स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली, पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर
राधिका यादव हत्याकांड: आरोपी पिता दीपक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया