नई दिल्ली। अज्ञात संख्या में चोरों ने नोबेल पुरस्कार विजेता और सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी के घर में घुसकर उनका नोबेल पुरस्कार प्रमाण पत्र चुरा लिया। सत्यार्थी के फाउंडेशन के प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
चोरी की घटना सोमवार रात हुई और सबसे पहले इस घटना के बारे में उनके (सत्यार्थी) बेटे को पता चला। बेटे ने बताया कि उसके माता-पिता देश से बाहर हैं। उसने कालकाजी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
चोरों ने यहां अलकनंदा स्थित अरावली अपार्टमेंट में घुसकर प्रमाणपत्र के अलावा कुछ आभूषण भी चुरा लिए।
सत्यार्थी प्रसिद्ध बाल अधिकार कार्यकर्ता और शांति के लिए मिले नोबेल पुरस्कार 2014 के विजेता हैं। वह बचपन बचाओ आंदोलन के संस्थापक हैं। यह संगठन बाल श्रम का उन्मूलन करने और बचाए गए पूर्व बाल श्रमिकों के पुनर्वास के प्रति समर्पित है।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि