नई दिल्ली:टोक्यो ओलंपिक का टिकट कटा चुके युवा पहलवान दीपक पुनिया, रवि दहिया और कॉमनवेल्थ गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता सुमित मलिक सहित कई पहलवानों ने राष्ट्रीय राजधानी के छत्रसाल स्टेडियम में अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है। उनके कोच और दिग्गज पहलवान सतपाल सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें दोनों पहलवान सहित करीब 30 पहलवान ट्रेनिंग पर लौट आए हैं।
सतपाल ने कहा कि रवि और दीपक के अलावा सुमित ने भी अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है। सतपाल ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह पहलवानों के साथ काम करते हुए दिखाई दिए जा सकते हैं।
सतपाल ने कहा, “छत्रसाल स्टेडियम में ओलंपिक क्वालीफायर्स दीपक पुनिया, रवि कुमार और सुमित मलिक सहित करीब 30 पहलवानों के साथ ट्रेनिंग शुरू किया। इस दौरान सभी आवश्यक सावधानी और सुरक्षा उपायों का ध्यान रखा गया।”
दहिया (57 किग्रा) और दीपक (86 किग्रा) ने 2019 की कुश्ती विश्व चैंपियनशिप में अपने प्रदर्शन के साथ टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। दहिया ने कजाकिस्तान के नूर-सुल्तान में 57 किग्रा वर्ग में कांस्य जीता था जबकि दीपक ने टूर्नामेंट में रजत पदक जीता था।
– -आईएएनएस

और भी हैं
टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन
टी20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने चुनी बल्लेबाजी, रेहान अहमद को मिला मौका
टी20 विश्व कप 2026 : आगे की राह तय करने में अहम होंगे आज के तीन मुकाबले