लंदन| मॉडल और टेलीविजन शख्सियत केटी प्राइस ने खुलासा किया है कि वह अपने पूर्व पति कीरन हेलर द्वारा धोखा दिए जाने से केवल चार दिन पहले ही गर्भपात की पीड़ा से गुजरी थीं।
हेलर का प्राइस व उनके बच्चों की देखभाल करने वाली महिला के साथ संबंध था।
‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, प्राइस ने टीवी शो ‘लूज वुमेन’ पर अपने गर्भपात को लेकर यह खुलासा किया।
उन्होंने कहा, “मुझे जब इस बारे में पता चला तो उससे चार दिन पहले ही मैं गर्भपात की पीड़ा से गुजरी थी।”
‘लूज वुमेन’ की प्रस्तुतकर्ता एंड्रिया मैकलीन ने कहा कि ऐसी चर्चाएं थीं, लेकिन यह बात सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आई थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज