मुंबई| सुपरस्टार अभिनेता आमिर खान की बहुप्रशंसित फिल्म ‘दंगल’ से फिल्म जगत में कदम रखने वाली अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने अभिनेता को अपनी ताल पर नाचने के लिए मजबूर कर दिया। इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘दंगल’ में आमिर ने सान्या के पिता का किरदार निभाया था।
सान्या ने आमिर की अगली आगामी फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ के एक गीत की कोरियोग्राफी की है और उन्होंने इस गाने में आमिर के लिए काफी मुश्किल नृत्य मुद्राओं की तलाश की, लेकिन बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शिनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता ने भी संगीत की ताल पर इन्हें आसानी से कर दिखाया।
इस अनुभव के बारे में सान्या ने कहा, “मुझे डांस बहुत पसंद है और इससे जुड़ी हर चीज मुझे पसंद है। जब निर्देशक अद्वैत चंदन ने मुझे आमिर की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ के एक गीत की कोरियोग्राफी के लिए पूछा, तो मैं काफी हैरान हुई।”
सान्या ने कहा, “मैंने अपने सपने में भी ऐसी चीज करने के बारे में नहीं सोचा था।”
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज