श्रीनगर : जम्मू एवं कश्मीर में बदली छाई रहने की वजह से शनिवार को न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में और सुधार होगा।
श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पहलगाम का तापमान शून्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग का तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
कारगिल का शनिवार को तापमान शून्य से 12.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने की वजह से यहां राज्य में सर्वाधिक ठंड रही जबकि लेह का तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
जम्मू का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, कटरा का 9.4 डिग्री, बटोटे का 4 डिग्री, बनिहाल का 2 डिग्री, भदरवाह का 2.5 डिग्री और उधमपुर का 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
–आईएएनएस
और भी हैं
भारत में पेट्रोलियम की कीमत दुनिया में सबसे कम: केंद्रीय मंत्री
जीआईएस 2025 में आतिथ्य का नया आयाम : भोपाल में पहली बार टेंट सिटी
500 गीगावाट की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए यूनिक इनोवेशन की आवश्यकता: मनोहर लाल