श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) अपनी सर्विस राइफल से गलती से चली गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि एसपीओ मुहम्मद आमिर जैनापुरा पुलिस थाने में घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए श्रीनगर भेजा गया है।
आतंकवादियों से लड़ने के लिए विशेष पुलिस अधिकारियों को जम्मू एवं कश्मीर में एक निश्चित मासिक वेतन पर नियुक्त किया गया है।
हालांकि, विशेष पुलिस अधिकारियों को पुलिस अधिकारियों के रूप में नियुक्त किया गया है, लेकिन उन्हें पुलिस कांस्टेबल की अपेक्षा काफी कम पारिश्रमिक मिलता है। उन्हें हथियारों को संभालने का बुनियादी प्रशिक्षण भी नहीं दिया जाता, जो देश में पुलिसकर्मियों के लिए जरूरी है।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली: छात्र से चाकू की नोक पर लूट का मामला सुलझा, चार नाबालिग पकड़े गए
दिल्ली के 6 स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली, पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर
राधिका यादव हत्याकांड: आरोपी पिता दीपक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया