जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर के सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर मंगलवार को पाकिस्तानी रेजंर्स की गोलीबारी में सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) का एक जवान शहीद हो गया।
बीएसएफ अधिकारी ने कहा, “पाकिस्तानी रेंजर्स ने तड़के 1.30 बजे संघर्षविराम का उल्लंघन किया। उन्होंने आईबी पर बीएसएफ ठिकानों पर बिना किसी कारण के गोलीबारी करनी शुरू कर दी।”
उन्होंने कहा, “इसमें बीएसएफ कांस्टेबल देवेंद्र सिंह घायल हो गए लेकिन बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।”
उन्होंने कहा कि भारतीय जवानों ने बड़ी ही मुस्तैदी से इस हमले का जवाब दिया।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि