श्रीनगर: भीषण सर्दी की 40 दिवसीय अवधि ‘चिल्लई कलां’ समाप्त होने में तीन दिन बाकी रहने के साथ कश्मीरियों को इस वर्ष की सर्दी निराश कर रही है। शनिवार को भी बिना बर्फबारी के हाड़ कंपाती ठंड जारी है। मौसम विभाग ने कहा, “अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क और ठंडा रहने की संभावना है। सोमवार और मंगलवार को हल्की बारिश की उम्मीद है, लेकिन 30 जनवरी तक बड़ी बर्फबारी की संभावना कम है।”
कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र का न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदू से नीचे रहा। कारगिल जम्मू एवं कश्मीर में सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान शून्य से 15 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, लेह का तापमान शून्य से 11.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
कश्मीर घाटी में गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान शून्य से 8.3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8 डिग्री नीचे और श्रीनगर में शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
जम्मू में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री, कटरा में 5.2 डिग्री, बोटोट में 0.8 डिग्री, बनिहाल में शून्य से 2.3 डिग्री नीचे, भदरवाह में शून्य से 0.7 डिग्री नीचे और उधमपुर में 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
–आईएएनएस
और भी हैं
दिल्ली : जेपी नड्डा ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर की समीक्षा बैठक
सीमा पर जवान और खेतों में किसान दोनों तैयार, देश में अन्न की कोई कमी नहीं : शिवराज सिंह चौहान
शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की पत्नी हुईं भावुक, ‘सिंदूर का बदला लिया’