श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को सुरक्षाबलों की कार्रवाई में एक आतंकवादी ढेर हो गया। कार्रवाई में सेना का एक जवान भी घायल हुआ है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “सुरक्षा बलों ने कश्मीर के बांदीपुरा जिले के हाजिन इलाके में स्थित पारे मोहल्ले में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद मंगलवार सुबह इलाके को घेर लिया।”
अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबल जब इलाके में घेराबंदी बढ़ा रहे थे, तब आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई।
उन्होंने कहा, “इस कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया और एक जवान घायल हो गया।”
गोलीबारी रुक गई है, लेकिन इलाके में खोजबीन जारी है।
(आईएएनएस)

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि