श्रीनगर: राज्य के घाटी और लद्दाख क्षेत्र में शुक्रवार को भी ठंडी हवाओं का कहर जारी रहा। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में जम्मू एवं कश्मीर में शनिवार तक हल्की बारिश होने और बर्फबारी होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि राज्य में कारगिल सबसे ठंडा शहर रहा, जहां तापमान शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि कश्मीर घाटी में गुलमर्ग सबसे ठंडा रहा जहां तापमान शून्य से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और पहलागम में शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि लेह राज्य में दूसरा सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान शून्य से 10.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू शहर में 6.7 डिग्री, कटरा में 7.3 डिग्री, बटोटे में एक डिग्री, भदरवाह में शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे, और उधमपुर में 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि