श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में गुरुवार को एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि यह इस जिले में बीते दो दिनों में हुई इस तरह की दूसरी घटना है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को वार्नो इलाके में 18 राष्ट्रीय राइफल (आरआर) के सिपाही शंकर सिंह ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
इससे पहले बुधवार को आरआर 30 के जवान बीरेंद्र सिन्हा ने भी खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली: छात्र से चाकू की नोक पर लूट का मामला सुलझा, चार नाबालिग पकड़े गए
दिल्ली के 6 स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली, पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर
राधिका यादव हत्याकांड: आरोपी पिता दीपक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया