श्रीनगर : जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के बाद हुए प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षाबलों के साथ संघर्ष में एक नागरिक घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हाजिन क्षेत्र में हुए संघर्षो में रियाज अहमद नाम का शख्स घायल हो गया। इसी स्थान पर सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।
रिपोर्टो के मुताबिक, इन संघर्षो का फायदा उठाकर क्षेत्र में छिपे हुए आतंकवादी बचकर भाग निकलने में कामयाब रहे।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली: छात्र से चाकू की नोक पर लूट का मामला सुलझा, चार नाबालिग पकड़े गए
दिल्ली के 6 स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली, पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर
राधिका यादव हत्याकांड: आरोपी पिता दीपक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया