श्रीनगर| जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक कांस्टेबल, जिसे दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार सुबह आतंकवादियों ने गोली मार थी, दम तोड़ दिया है। पुलिस अधिकारियों ने ये जानकारी दी। रियाज अहमद थोकर के रूप में पहचाने जाने वाले कांस्टेबल को गुडुरा गांव में उनके आवास के पास गोली मार दी गई थी।
पुलिस ने कहा कि घायल पुलिस कांस्टेबल रियाज अहमद थोकर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया और शहीद हो गए। हम शहीद को श्रद्धांजलि देते हैं और इस नाजुक घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़े हैं।
इस बीच इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। अतिरिक्त बल मौके पर पहुंच गया है और हमलावरों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा