लंदन| गायक जायन मलिक का कहना है कि वह प्रेमिका जीजी हदीद के साथ घर बसाने को लेकर दबाव महसूस नहीं कर रहे हैं। जायन शादी के लिए सही समय का इंतजार कर रहे हैं, जब वह जीजी को शादी के लिए प्रपोज कर सकें।
जायन ने यूएसमैगजीन डॉट कॉम को बताया, “मुझे नहीं लगता कि इस तरह की चीजें दबाव से नहीं होती। जब सही समय आएगा, शादी भी हो जाएगी। कौन जानता है कि कब होगी।”
जायन ने कहा कि वह फिलहाल अपने नए गाने को लेकर कुछ बड़े लोगों के साथ काम में व्यस्त हैं।
उन्होंने कहा, “हम कुछ बड़े लोगों के साथ काम कर रहे हैं। मैं अब अच्छा लिख रहा हूं और मुझे लगता है कि मैं अब बेहतर गाने लिख रहा हूं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज