रांची: झारखंड के पुलिस महानिदेशक डी.के. पांडे द्वारा कथित रूप से अपने गले में जीवित सांप लपेटने को गंभीरता से लेते हुए झारखंड के प्रधान वन संरक्षक (पीसीसीएफ) वन्यजीव ने उनसे जवाब मांगा है। स्थानीय समाचार पत्रों में महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की तरह भगवा कपड़ों और गले में जीवित सांप लपेटे पांडे की एक तस्वीर छपी है।
मीडिया में इस आशय की रपट आने के बाद कार्रवाई करते हुए पीसीसीएफ-वन्यजीव लाल रत्नाकर सिंह ने वन विभाग के अधिकारियों से मामले की सच्चाई का पता लगाने के लिए कहा है।
वन्य अधिकारियों ने आईएएनएस से कहा कि सांप रखना वन्य कानून के खिलाफ है और इसके उल्लंघन पर तीन साल तक की सजा हो सकती है।
वरिष्ठ वन्य अधिकारियों ने मीडिया से कहा कि उन्होंने डीजीपी से इस मामले में जवाब मांगा है।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि