रोम : सेरी-ए लीग क्लब साम्पडोरिया ने अपने लेफ्ट-बैक जोस डोडो रोडोल्फो पिरेस रिबेरियो के ऋण करार के तहत सांतोस में शामिल होने की पुष्टि की है। डोडो इस साल बाकी बचे सीजन के लिए सांतोस में शामिल हो गए हैं।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, इटली क्लब ने अपनी वेबसाइट पर जारी बयान में बताया कि इस ऋण करार में सांतोस के पास डोडो को खरीदने का विकल्प भी शामिल है।
यूरोपीय ट्रांसफर विंडो 31 जनवरी को समाप्त हो गया था, लेकिन ब्राजीलियाई ट्रांसफर विंडो दो अप्रैल तक खुला रहेगा और इसके तहत ही साम्पडोरिया तथा सांतोस के बीच डोडो को लेकर सौदा संभव हो पाया है।
ब्राजील की अंडर-17 टीम के लिए डोडो ने मैच खेले हैं। इस टीम ने दक्षिण अमेरिकी चैम्पियनशिप जीती थी। डोडो पिछले दो साल से साम्पडोरिया में शामिल हैं, लेकिन कोच मार्को गियामपाओलो की टीम में वह फिट नहीं हो पाए और इसलिए इस सीजन में वह टीम के साथ एक भी मैच नहीं खेल पाए।
–आईएएनएस

और भी हैं
टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन
टी20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने चुनी बल्लेबाजी, रेहान अहमद को मिला मौका
टी20 विश्व कप 2026 : आगे की राह तय करने में अहम होंगे आज के तीन मुकाबले