चेन्नई। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया तेलुगू हिट ‘पल्लीचूपुलु’ के तमिल रीमेक में नजर आएंगी। हालांकि रीमेक का नाम अभी तय नहीं किया गया है।
इसकी पुष्टि करते हुए फिल्म के निर्देशक सेंथिल वीरासामी ने आईएएनएस से कहा, “हां, हमने तमन्ना का नाम तय कर लिया है। हम अन्य कलाकारों के भी नाम तय करने की प्रक्रिया में हैं।”
फिल्म का निर्माण गौतम वासुदेव मेनन करेंगे। इसकी शूटिंग साल के आखिर से शुरू होने वाली है।
‘पल्लीचूपुलु’ साल 2016 की सफल तेलुगु फिल्म है, जिसकी समीक्षकों ने भी सराहना की है। इसका निर्देशन थारून भास्कर दस्यम ने किया था। यह बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म थी।
(आईएएनएस)

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज