चेन्नई:कमला हैरिस के अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनने की खुशी न केवल अमेरिका में मनाई जा रही है, बल्कि यहां से हजारों किलोमीटर दूर तमिलनाड़ु में स्थित गांव थुलासेंद्रपुरम में भी खुशियों की लहर है। यहां लोग आपस में मिठाइयां बांट रहे हैं, पटाखे फोड़ रहे हैं।
दरअसल, कमला के नाना नीवी गोपालन तिरुवरुर जिले के इसी गांव से ताल्लुक रखते थे। कुछ दिनों पहले कमला की जीत के लिए यहां मंदिर में पूजा भी रखी गई थी।
गांव में लोग अपने घरों के बाहर रंगोली बनाकर कमला को अपनी शुभकामनाएं भेज रहे हैं। गांव में उनकी तस्वीरों के बड़े-बड़े बैनर भी लगाए गए हैं।
यहां अभी गांव की बेटी की जीत के लिए खुशियों का माहौल है, लोग खुश हैं और उनके लिए सफल पारी की दुआएं मांग रहे हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा