चेन्नई | तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलनीस्वामी ने सोमवार को 30 अप्रैल तक लॉकडाउन के विस्तार की घोषणा की और कहा कि सभी प्रतिबंध जारी रहेंगे। यहां जारी एक बयान में, पलनीस्वामी ने कहा कि विशेषज्ञ समूह द्वारा की गई सिफारिश और 11 अप्रैल को हुई कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर लॉकडाउन को बढ़ाया गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि मई के लिए राशन कार्ड धारकों को चावल और एक किलो चीनी/तेल/दाल मुफ्त दी जाएगी।
पलनीस्वामी ने यह भी कहा कि निर्माण श्रमिकों और विभिन्न क्षेत्रीय कल्याण बोर्ड के सदस्यों को 1,000 रुपये का भुगतान किया जाएगा।
इसी तरह, प्रवासी श्रमिकों को 15 किलो चावल, 1 किलो दाल और एक किलो खाना पकाने का तेल मुफ्त में जारी किया जाएगा।
उनके अनुसार, अनुरोधों के आधार पर, बेकरियों को सुबह 6 बजे से अपरान्ह 1 बजे के बीच खुलने की अनुमति दी जाएगी और वे केवल पार्सल बिक्री कर सकते हैं।
पलनीस्वामी ने कहा कि सरकार ने टेलीमेडिसिन सोसाइटी ऑफ इंडिया के साथ व्यवस्था की है ताकि लोग स्पष्टीकरण प्राप्त कर सकें।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि