नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्ला ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली पुलिस आप के पूर्व विधायक ताहिर हुसैन को फरवरी में हुए सांप्रदायिक दंगों का मास्टरमाइंड बता रही है, लेकिन असली दंगाइयों के खिलाफ मामला तक दर्ज नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि ताहिर को मुस्लिम होने की वजह से सजा दी जा रही है। खान ने हिंदी में ट्वीट कर कहा, “दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट में ताहिर हुसैन को दिल्ली दंगों का मास्टरमाइंड बताया है, जबकि समूचा देश जानता है कि दंगों के पीछे कौन था। पुलिस ने असली दंगाइयों के बारे में पता तक नहीं लगाया। मैं समझता हूं कि ताहिर हुसैन को मुस्लिम होने के नाते सजा दी जा रही है।”
दिल्ली पुलिस ने खुबिया ब्यूरो के कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में जो नया आरोपपत्र दाखिल किया है, उसमें दावा किया गया है कि पूर्व आप पार्षद अपने घर और चांदबाग पुलिया के पास वाली मस्जिद से भीड़ की अगुआई कर रहा था। उसी ने घटना को सांप्रदायिक रंग दिया।
आरोपपत्र में कहा गया है कि अंकित शर्मा से कहासुनी होने के बाद 25 फरवरी को उसकी निर्मम हत्या कर दी गई।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका
महाराष्ट्र टूरिज्म ने दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के साथ सफलतापूर्वक होस्ट किया
पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का भव्य शुभारंभ