नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तीन तलाक पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले की प्रशंसा करते हुए इसे ‘ऐतिहासिक’ करार दिया और कहा कि यह मुस्लिम महिलाओं को समानता देता है।
मोदी ने ट्वीट किया, “फैसला..ऐतिहासिक है। यह मुस्लिम महिलाओं को समानता देता है और महिला सशक्तिकरण के लिए एक सशक्त कदम है।”
सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को दो के मुकाबले तीन मतों के अपने फैसले में तीन तलाक को ‘असंवैधानिक’ और ‘मनमाना’ करार दिया और कहा कि यह ‘इस्लाम का हिस्सा नहीं है।’
पांच न्यायाधीशों वाली संविधान पीठ ने अपने बहुमत के फैसले में कहा कि तीन तलाक को संवैधानिक संरक्षण प्राप्त नहीं है।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि