हैदराबाद : तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के हेलीकॉप्टर में मंगलवार को करीमनगर जिले से उड़ान भरने से कुछ मिनट पहले ही आग लग गई। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। हेलीकॉप्टर के अंदर रखे एक बैग में पड़ी संचार बैटरी किट से धुआं निकलता देख सतर्क सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे उठाया और बाहर फेंक दिया।
घटना करीमनगर की है, जब मुख्यमंत्री चंद मिनट बाद आदिलाबाद जिले के लिए निकलने वाले थे।
मुख्यमंत्री के बेटे और कैबिनेट मंत्री के.टी. रामा राव ने कहा कि वह सुरक्षित हैं।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, “सीएमओ टीम के साथ अभी-अभी जांच की गई है। माननीय मुख्यमंत्री के साथ सब ठीक है और वह आदिलाबाद जिले के अपने दौरे पर जा रहे हैं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
भ्रष्टाचार पर कार्रवाई से बौखलाई AAP, अफवाहें फैला रही है: शिक्षा मंत्री
जानें, बिहार में किस गठबंधन और किस पार्टी को मिलेगी बहुमत, किसके हिस्से आएगी कितनी सीटें