नई दिल्ली : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पूर्व नेता प्रवीण तोगड़िया ने शनिवार को हिंदुस्तान निर्माण दल नामक नई राजनीतिक पार्टी लॉन्च की और कहा कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने एक बयान में कहा, “नई पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के साथ-साथ भविष्य में अन्य चुनाव भी लड़ेगी।”
गरीबी, बेरोजगारी, किसान आत्महत्या और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों के विफल रहने की टिप्पणी करते हुए तोगड़िया ने कहा कि उनकी पार्टी इन मुद्दों को उठाएगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा