नई दिल्ली| त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शनिवार को दोपहर राज्यपाल से मुलाकात कर मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
नए नेता के चयन के लिए शनिवार को शाम 5 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। बैठक के बाद नए नेता के नाम का ऐलान किया जाएगा। विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, विनोद तावड़े और त्रिपुरा के प्रभारी विनोद सोनकर अगरतला पहुंच गए हैं।
आपको बता दें कि त्रिपुरा में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होना है।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा