नई दिल्ली| यहां कनॉट प्लेस के एक रेस्तरां में शनिवार की शाम आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। अधिकारी ने कहा कि विभाग को परिक्रमा रेस्तरां में शाम करीब साढ़े पांच बजे आग लगने की सूचना मिली। दमकल की छह गाड़ियों को आग बुझाने में लगाया गया।
अधिकारी ने कहा, “फायरमैन ने शाम 5.55 बजे सिर्फ 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया और यहां तक कि ठंडा करने की प्रक्रिया भी तुरंत पूरी कर ली गई।”
दिल्ली दमकल सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने आईएएनएस को बताया कि कोई हताहत नहीं हुआ है। यह मामूली आग थी।
उन्होंने कहा कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका
महाराष्ट्र टूरिज्म ने दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के साथ सफलतापूर्वक होस्ट किया
पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का भव्य शुभारंभ