नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित कोविड-19 के उपचार के लिए घोषित अस्पताल सिग्नस आर्थो केयर में शनिवार की शाम को आग लग गई। यह आग अस्पताल की तीसरी मंजिल पर मौजूद ऑपरेशन थिएटर और रिकवरी रूम में लगी। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, आग पर काबू पाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं।
दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, “अस्पताल में आठ मरीज थे, जिन्हें बाहर निकाल लिया गया है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका
महाराष्ट्र टूरिज्म ने दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के साथ सफलतापूर्वक होस्ट किया
पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का भव्य शुभारंभ