नई दिल्ली, 1 अप्रैल। दिल्ली के एक गांव में उस समय मुसीबत आन पड़ी, जब एक घर में तेंदुआ घुुस आया। इस घटना में तीन लोगों के घायल होने की खबर है।
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि चार घंटे के ऑपरेशन के बाद आखिरकार तेंदुए को पकड़ लिया गया।
तीनों घायलों की पहचान जगतपुर गांव निवासी महेंद्र, आकाश और रामपाल के रूप में हुई है।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) म
नोज कुमार मीणा ने कहा कि सोमवार सुबह 6:14 बजे वजीराबाद पुलिस स्टेशन में जगतपुर गांव के एक घर में तेंदुए के घुसने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वन अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।
डीसीपी ने कहा, ”स्थानीय पुलिस के साथ वन विभाग और अग्निशमन विभाग के सात लोग मौके पर मौजूद थे। तेंदुए को एक कमरे में बंद कर दिया गया और फिर पकड़ लिया गया।”
दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग के मुताबिक, सुबह 6.18 बजे जगतपुर गांव की गली नंबर-3 में एक घर में तेंदुए के घुसने की सूचना मिली थी।
कॉल पर कार्रवाई करते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
गर्ग ने कहा, ”सुबह 8.25 बजे निवासियों की मदद से तेंदुए को एक कमरे में बंद कर दिया गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका