नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को आंशिक बदली छाई हुई है और शाम को आंधी और हल्की बारिश आने के आसार हैं। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “यहां देर शाम को हल्की बारिश के साथ आंधी आने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।”
अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 44.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 57 प्रतिशत दर्ज किया गया।
वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
–आईएएनएस
और भी हैं
“स्वच्छ दिल्ली, दिल्ली के हर नागरिक का अधिकार है”: रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री, दिल्ली
दिल्ली में जलभराव से निपटने के लिए ‘एकीकृत कमांड सेंटर’ का प्लान तैयार : प्रवेश वर्मा
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाउसिंग सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, महिला की हालत गंभीर