नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को कोरोना के 427 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही यहां कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 4,549 के पार पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने इस बात की जानकारी दी है।
विभाग ने यह भी कहा कि पिछले 24 घंटे में किसी के भी मौत होने की खबर नहीं आई है, जिसके चलते मरने वालों की संख्या फिलहाल 64 ही है।
दिल्ली सरकार के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, रविवार को कम से कम 106 मरीज ठीक हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने कहा, “दिल्ली में अब तक कम से कम कोरोनावायरस के 1,362 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,123 मामले सक्रिय हैं।”
जिन 64 लोगों की मौत हुई है, उनमें से 55 मरीज अन्य गंभीर बीमारियों से भी पीड़ित थे।
शनिवार को यहां 384 मामलों के होने की पुष्टि की गई थी, जबकि रविवार को 427 मामलों ने अब तक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका
महाराष्ट्र टूरिज्म ने दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के साथ सफलतापूर्वक होस्ट किया
पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का भव्य शुभारंभ