नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी में सुबह का तापमान इस सीजन के औसत से तीन डिग्री ऊपर रहा।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “धुंध और हल्के गहरे कोहरे के साथ सुबह आसमान में बादल छाए रहेंगे।”
राजधानी में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
सुबह 8:30 बजे तक आर्द्रता 90 फीसदी थी और ²ष्टिक्षेत्र 800 मीटर तक है।
बुधवार को अधितकम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस था, जो सीजन के औसत तापमान से चार डिग्री ऊपर था। वहीं न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि