नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को भी शीतलहर का कहर जारी है। यहां विभिन्न स्थानों पर पारा दो डिग्री तक लुढ़क गया है। राजधानी में लगातार पांचवें दिन भी शीतलहर का कहर जारी है। दिल्ली में आज इस सीज का सबसे सर्द दिन रहा। यहां बुधवार को न्यूनतम तापमान लुढ़ककर चार डिग्री सेल्सियस रहा।
अधिकारी ने कहा कि सफदरजंग वेधशाला में तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि लोधी रोड पर यह दो डिग्री सेल्सियस रहा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने बताया कि पालम में तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस, आया नगर में 4.9 डिग्री सेल्सियस, दिल्ली रीज वेधशाला में 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
राजधानी में पारा सात जनवरी से तेजी से लुढ़क रहा है और यह पांच दिनों में ही 10 डिग्री से अधिक लुढ़क गया है। उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में शीतलहर का कहर जारी है।
आईएमडी अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में रविावर तक शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी और 15 जनवरी के बाद न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान बढ़ सकता है।
आईएमडी अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को आंशिक बदली छाई रेहगी। यहां दिनभर हल्का कोहरा रह सकता है। राजधानी में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता 100 फीसदी जबकि दृश्यता 800 मीटर रही। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 17.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में घने कोहरे की वजह से कुल 26 रेलगाड़ियां निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।
आईएमडी अधिकारी के मुताबिक, “कोहरे की वजह से आठ रेलगाडियों के समय में फेरबदल किया गया है जबकि सात रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई हैं।”
(आईएएनएस)

और भी हैं
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका
महाराष्ट्र टूरिज्म ने दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के साथ सफलतापूर्वक होस्ट किया
पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का भव्य शुभारंभ